फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान भवन पर टिकैत ने दिया बालियान को सिंबल

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर : किसान भवन पर रालोद प्रत्याशी राजपाल बालियान, चंदन चौहान को सिंबल देते भाकियू अध्यक्? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। रालोद ने बुढ़ाना विधानसभा से पूर्व विधायक राजपाल बालियान को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। किसान भवन पर भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने बालियान को सिंबल दिया। टिकैत ने चुनाव को प्रतिष्ठा का सवाल बताते हुए किसानों से तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन

सपा-रालोद गठबंधन में बुढ़ाना सीट से टिकट को लेकर दावेदारों का पेंच उलझा हुआ था। शनिवार को रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने खतौली से दो बार के विधायक और दिवंगत भाकियू अध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के करीबी राजपाल बालियान के नाम पर अंतिम मुहर लगाई। दिल्ली से राजपाल के समर्थक सिंबल लेकर सिसौली स्थित किसान भवन पर पहुंचे। किसानों की मौजूदगी में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने राजपाल बालियान को सिंबल दिया। मीरापुर से रालोद के प्रत्याशी चंदन चौहान ने भी टिकैत से आशीर्वाद लिया। चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की समाधि पर श्रद्धांजलि दी गई। नरेश टिकैत ने किसानों से एकजुटता का आह्वान किया। गठवाला खाप के थांबेदार श्याम सिंह बहावड़ी, भाकियू नेता गौरव टिकैत, सोमपाल बालियान, अनुपमा चौधरी, धीरज लाटियान, ओमकार मौजूद रहे। संचालन राजीव बालियान ने किया।
किसानों की प्रतिष्ठा का सवाल है चुनाव : टिकैत
भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि विधानसभा चुनाव किसानों की प्रतिष्ठा का सवाल है। आंदोलन के 13 महीने किसान भूले नहीं है। नाराज लोगों को मनाकर एकजुटता का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

1996 में भाकियू ने विधानसभा पहुंचाया था
गढ़ी नौआबाद के रहने वाले राजपाल बालियान भाकियू के वरिष्ठ कार्यकर्ता रहे हैं। 1996 में भारतीय किसान कामगार पार्टी से खतौली से विधायक बने। 2002 में भी वह यहीं से विधायक रहे, लेकिन 2007 में चुनाव हार गए थे। 2012 में बुढ़ाना सीट से चुनाव हारे और 2017 में उनकी जगह पूर्व मंत्री योगराज सिंह को चुनाव लड़ाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें