फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता के ससुर को बनाया बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता के ससुर को बनाया बंधक
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। नवदंपती के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने विवाहिता के घर पहुंचे उसके ससुर को बंधक बनाकर रुपयों की मांग की गई। परिजनों ने उसे पांच दिनों तक बंधक बनाए रखा गया पुलिस ने सूचना पर ससुर को बंधनमुक्त कराते हुए विवाहिता के भाई समेत कई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सकौती थाना क्षेत्र के गांव कैली निवासी यावर अली ने तहरीर देकर बताया कि उसके भाई शाहबाज का निकाह करीब छह माह पूर्व खोखनी गांव निवासी गुलशाना के साथ हुआ था। शादी के कुछ समय बाद से ही दंपती के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा था। इसके चलते गुलशाना अपने मायके में रह रही थी और दोनों पक्षों के बीच फैसले की भी बात चल रही है। 27 मई को शाहबाज के पिता जुल्फिकार अन्य परिजनों के साथ गुलशाना के परिजनों से बात करने उसके घर आए थे। आरोप है कि युवती के भाई मुजम्मिल व अन्य परिजनों ने गाली-गलौज करते हुए रिश्ता खत्म करने के एवज में अवैध धन की मांग की। विरोध करने पर आरोपियों ने जुल्फिकार को बंधक बना लिया और अन्य परिजनों को रुपयों का इंतजाम करके लाने की बात कहकर छोड़ दिया गया। पांच दिन से जुल्फिकार विवाहिता के मायके में ही बंधक बनाए गए थे। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मंगलवार को तत्काल गांव खोकनी निवासी जमील के घर दबिश देते हुए बंधक बनाए गए जुल्फिकार को मुक्त कराया। इस दौरान पुलिस टीम की गुलशाना पक्ष से तीखी नोकझोंक भी हुई। बाद में थाना पुलिस बंधनमुक्त कराए गए जुल्फिकार को लेकर लौट आई। मौके से कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया है। पुलिस ने यावर अली की तहरीर पर विवाहिता के भाई मुजम्मिल सहित अन्य दस लोगों के खिलाफ पिता को बंधक बनाकर अवैध रूप से रुययों की मांग की गई। मामले में पुलिस ने यावर अली की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें