फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क और ट्रेन हादसों में तीन युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर/खतौली। जनपद में पिछले 24 घंटे में हुए ट्रेन व सड़क हादसों में तीन युवकों की जान चली गई। सहारनपुर स्टेट हाईवे पर रोहाना टोल प्लाजा के निकट ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। उधर, खतौली में सफेदा बाईपास पर ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात युवक की जान चली गई।
विज्ञापन

सहारनपुर जनपद के देवबंद कोतवाली क्षेत्र के गांव रणखंडी के मजरा यामना डांडी निवासी विशाल अपने दोस्त सौरभ के साथ शनिवार को किसी काम से बाइक पर मुजफ्फरनगर आया था। देर रात दोनों दोस्त बाइक पर घर लौट रहे थे। जैसे ही वे रोहाना टोल प्लाजा के निकट पहुंचे, पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सड़क पर गिरे दोनों युवकों को बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया, जिससे विशाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा, लेकिन रास्ते में ही उसने भी दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। विशाल के पिता चरण सिंह ने शहर कोतवाली में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
उधर, खतौली में सफेदा बाईपास रोड पर रेलवे फाटक पर रविवार सुबह शालीमार ट्रेन की चपेट में आकर करीब 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें