फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट मैचों पर सट्टा लगाते तीन युवक दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर के दाल मंडी स्थित मकान में क्रिकेट मैचों पर चल रहे ऑनलाइन सट्टे के धंधे का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। मौके से हजारों की नगदी, 13 मोबाइल व तीन केलकुलेटर समेत अन्य सामान बरामद किया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली पुलिस ने सोमवार सुबह दाल मंडी निवासी दीपक शर्मा के मकान पर दबिश देकर ऑनलाइन सट्टेबाजी के धंधे का भंडाफोड़ किया। मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से 13,600 रुपये की नगदी, 13 मोबाइल और तीन केलकुलेटर के साथ ही सट्टे की पर्चियां, हिसाब की तीन बही व रजिस्टर आदि बरामद किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में दीपक शर्मा के साथ ही लोहिया बाजार निवासी विकास शर्मा और सराफा बाजार निवासी संजीत शामिल हैं। सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने बताया कि तीनों आरोपी सामान्य सट्टे की खाईबाड़ी के साथ ही ऑनलाइन क्रिकेट मैचों पर भी सट्टा लगाते व लगवाते थे। रिपोर्ट दर्ज कर तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें