फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: जिले में त्रिस्तरीय सुरक्षा प्लान लागून

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर/खतौली। दिल्ली में बम विस्फोट के बाद जिले में अलर्ट घोषित कर सुरक्षा के मददेनजर त्रिस्तरीय सुरक्षा प्लान लागू किया है। खुफिया तंत्र ने पूर्व में राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में प्रकाश में आए लोगों का सत्यापन व उनकी निगरानी के लिए कदम उठाने शुरू किए हैं। जिले की सीमा व संवेदनशील इलाकों में चेकिंग शुरू की है। पार्किंग स्थलों में विशेष चेकिंग की जा रही है। इस दाैरान 340 वाहनों की चेकिंग की गई और 260 वाहनों का चालान किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर डीजीपी की वीडियो कांफ्रेंस के बाद एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि जिले भर में त्रिस्तरीय सुरक्षा प्लान लागू किया है। पूर्व में राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में पकड़े व सामने आए लोगों का सत्यापन करने के साथ उनकी निगरानी करने के लिए कहा है। जिले की अंतरजनपदीय व अंतरराज्ज्यीय सीमा पर संदिग्ध वाहन व लोगों की चेकिंग शुरू कराई है। रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व सार्वजनिक स्थानों पर वर्दीधारी व सादा कपड़ों में पुलिसकर्मियों की तैनाती की है। विशेष तौर पर पार्किंग स्थलों की चेकिंग कराई जा रही है, कि कहीं वहां पर कोई संदिग्ध वाहन तो नहीं खड़ा है। संदिग्ध व्यक्ति या वाहन की सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
उधर, पुरकाजी में दिल्ली के हुए धमाके को लेकर पुलिस ने प्रदेश सीमा की भूराहेड़ी पुलिस चौकी पर सघन चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सीओ सदर रवि शंकर मिश्रा व एसओ जयवीर सिंह के नेतृत्व में उत्तराखंड से आ रहे व उत्तराखंड जा रहे वाहनों को रोककर जांच की गई।
विज्ञापन

n पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया : खतौली। दिल्ली में धमाके के बाद पुलिस ने नेशनल हाईवे पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। भंगेला चेकपोस्ट तथा भैंसी कट पर नेशनल हाईवे पर बेरिकेडिंग लगाकर वाहनों को रोक कर चेकिंग की गई। इसके अलावा रेलवे स्टेशन, बस अड्डा समेत भीड़भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस दिनभर वाहन चेकिंग अभियान में लगी रही। दिल्ली में कार में हुए धमाके के बाद पुलिस अलर्ट मोड़ पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें