फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: एसडीएम का स्टेनो बताकर एक लाख रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ । भू-उपयोग में बदलाव के प्रार्थनापत्र से महिला का मोबाइल नंबर और जानकारी लीक हो गई। जालसाज ने पीड़िता को एसडीएम का स्टेनो बनकर कॉल की और शुल्क के अलावा एसडीएम और तहसीलदार के हस्ताक्षर के नाम पर एक लाख सात हजार रुपये ठग लिए।
विज्ञापन

गांव बेहड़ा सादात निवासी विनीत कुमार ने बताया कि उसकी दिल्ली निवासी मौसी प्रेमलता की कृषि भूमि उनके गांव में है। भूमि को धारा 80 (1) के अंतर्गत अकृषक घोषित कराने के लिए तीन नवंबर को अधिवक्ता के माध्यम से आवेदन किया। मौसी के पास कॉल आई कि तहसील जानसठ से स्टेनो बोल रहा हूं, आपका आवेदन मिल गया है। एक प्रतिशत फीस अंकन के 62970 रुपये जमा होने हैं। एसडीएम और तहसीलदार से पास कराने के लिए 45 हजार रुपये भी जमा होंगे। पीड़िता ने रुपये ट्रांसफर कर दिए। जानकारी जुटाई तो तहसील में रुपये जमा नहीं मिले, तब ठगी का अहसास हुआ। साइबर सेल साकेत दिल्ली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

एसडीएम राजकुमार भारती ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल कराई जाएगी। फर्जी स्टेनो की गिरफ्तार कराकर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें