फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि की टीम में एसडी की तीन खिलाड़ी चयनित

विज्ञापन
सनातन धर्म महाविद्यालय में टेबिल टेनिस के विजेता खिलाडीयों को सम्मानित करते प्राचार्य। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
विवि की टीम में एसडी की तीन खिलाड़ी चयनित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ की अंतर महाविद्यालय टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2021-22 में एसडी डिग्री कॉलेज की छात्राओं का दबदबा रहा। डीएन कॉलेज मेरठ में आयोजित प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ियों ने दूसरा और तीसरा स्थान मिला। महाविद्यालय की इशिका और वंशिका का खेल शानदार रहा।
विश्वविद्यालय की टीम में चार खिलाड़ियों का चयन किया जाता है, जिसमें से सनातन धर्म महाविद्यालय से ही तीन महिला खिलाड़ी चयनित हुई हैं। जिसमें इशिका बीएससी प्रथम वर्ष, गुलाफसा एमए प्रथम वर्ष तथा वंशिका बीएससी प्रथम वर्ष है। इसी क्रम में एक छात्रा कुमारी नलिन बीए प्रथम वर्ष का भी चयन विश्वविद्यालय की बैडमिंटन टीम में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस उपलब्धि पर महाविद्यालय ने सम्मान समारोह का आयोजन किया। प्राचार्य सुधीर पुंडीर और बेटियों की पीठ थपथपाई। डॉ. एसएन सिंह को भी बधाई दी। शारीरिक शिक्षा के विभागाध्यक्ष लेफ्टिनेंट डॉ एसएन सिंह ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। मौके पर डॉ. बिशंबर पांडे, डॉ. अजय पाल सिंह, डॉ. विकास वर्मा, डॉ. अनिल कुमार, अंशुल शर्मा, नागेंद्र, नितिन कुमार, चंद्र मनी रवि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें