नई मंडी पुलिस की गिरफ्त में ठगी के आरोपी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
दुकानदार के तीन लुटेरे दबोचे
मुजफ्फरनगर। तेजलहेड़ा निवासी किराना व्यापारी को लिफ्ट देकर हजारों की नगदी लूटने वाले तीन लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार और 20 हजार की नगदी भी बरामद की गई है।
नई मंडी कोतवाली पुलिस ने रविवार देर रात हाईवे पर चेकिंग के दौरान कार सवार तीन युवकों को शक के आधार पर रोका। पुलिस ने बताया कि कार सवार तीन युवकों को थाने लाकर पूछताछ की गई, तो उन्होंने करीब एक पखवाड़े पूर्व गांव तेजलहेड़ा निवासी किराना व्यापारी से 76 हजार रुपये ठगने की घटना को अंजाम देना बताया। आरोपियों के कब्जे से उक्त घटना में प्रयुक्त कार के साथ ही तीन चाकू और ठगी गई धनराशि में से 20 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। पकड़े गए आरोपियों में हापुड़ के धौलाना थाना क्षेत्र के गांव सलोना निवासी अमित, बुलंदशहर के मोहल्ला पंचावली व हाल निवासी त्रिलोकपुरी संजय उर्फ सन्नी और त्रिलोकपुरी, दिल्ली निवासी के सेल्वाराज शामिल हैं। तीनों आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।