मुजफ्फरनगर। मंडी कोतवाली के अलमासपुर में मुकदमेबाजी की रंजिश में दो पक्षों में हुई मारपीट प्रकरण में मंडी पुलिस ने बाप-बेटे सहित तीन आरोपियों का चालान किया है।
मंगलवार को हुई मारपीट में दोनों पक्षों की दो महिलाओं के कपड़े फट गए थे। इस दौरान किसी ने वीडियो वायरल कर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों के मुकदमे दर्ज कर लिए। एक पक्ष से विश्वजीत व उसका बेटा शिवांशु, दूसरे पक्ष से सुधांशु उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार कर शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया।
सीओ मंडी रुपाली राव ने बताया कि तीन आरोपियों का चालान किया गया है। वीडियो की जांच कराई जा रही है।