फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: तीन दुकानदारों से रंगदारी में हजारों रुपये वसूले

विज्ञापन
विज्ञापन
-पुलिस ने शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर चालान किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। एक व्यक्ति ने तीन दुकानदारों से तमंचे के बल पर हजारों रुपये रंगदारी में वसूल लिए। दुकान करने के लिए प्रतिमाह दस हजार रुपये दुकानदारों से मांग की। साथ ही उन्हें धमकी भी दी। ऐसा आरोप लगाते हुए दुकानदारों ने कई दिन बाद शिकायत की। आरोपी ने एक दुकानदार की मां को भी धमकाया।
सरवट निवासी आजाद बेग ने सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया कि उनकी चंद्रा सिनेमा के सामने नूर मार्केट में दुकान है। आरोप है कि घास मंडी निवासी शाहिद 17 अगस्त को उनकी दुकान पर आया और कहने लगा कि उसकी दुकान अच्छी चल रही है। यदि यहां दुकान करनी है तो उसे दस हजार रुपये माह देने पड़ेंगे।
विज्ञापन

उसने तमंचा निकाल कर धमकी भी दी। डर कर उसने शाहिद को दुकान की आमदनी के पैसे दे दिए। 23 अगस्त को आरोपी शाहिद दुकानदार नवाब की दुकान पर पहुंचा। तमंचा दिखाकर उससे भी दस हजार रुपये वसूल किए। डर के कारण दोनों दुकानदारों ने कुछ नहीं कहा। एक अन्य दुकानदार लईक ने अपनी पीड़ा बाजार वालों को बताई।
आरोप है कि आजाद बेग की मां सुबह केे समय अपनी पोती को स्कूल बस में बैठा कर वापस आ रही थी। इसी दौरान आरोपी शाहिद ने उनका हाथ पकड़ कर धमकाते हुए आजाद बेग की हत्या करने की धमकी दी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


सीओ सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि आरोपी से दुकानदार परेशान हैं। जबरन पैसा वसूलने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें