फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुठभेड़ में मामा भांजे सहित तीन गिरफ्तार, लूट का आरोपी घायल

Tue, 13 Aug 2024 11:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। ढ़ासरी मार्ग पर रात में पुलिस की बाइक सवार तीन बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। जिसमें बंधन बैंक कर्मचारी से लूट करने का मुख्य आरोपी सरधना के गांव खिरवा निवासी नईम घायल हो गया। उसे व उसके दो अन्य साथी मामा भांजे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लूट में प्रयुक्त बाइक व लूट की रकम में से 16 हजार रुपये भी बरामद हुए है।
विज्ञापन


सीओ यतेंद्र नागर ने बताया कि चेकिंग के दौरान बाइक पर आ रहे तीन संदिग्ध युवकों को पुलिस ने रोकना चाहा था। लेकिन उन्होंने पुलिस को देखकर वाजिदपुर कव्वाली मार्ग पर बाइक दौडा दी। आगे जाकर बाइक फिसल गई। तब वह पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगे। जवाबी कार्रवाई मे एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे तमंचे सहित पकड़ लिया गया। दोनों अन्य आरोपी भी पीछा कर पकड़ लिए गए। उन्होंने बताया कि घायल आरोपी मेरठ के सरधना थाने के गांव खिरवा निवासी नईम है। गिरफ्तार एक अन्य सावेज है जो उसी के गांव का है। तीसरा आरोपी जानसठ के गांव गढ़ी निवासी सैफ है। आरोपियों से तीन तमंचे, कारतूस, नगदी व पल्सर बाइक बरामद हुई है।
नईम ने पुलिस को बताया है कि उसने अपने गिरफ्तार साथियों के साथ एक सप्ताह पहले योजना बनाकर बंधक बैंक कर्मचारी प्रविंद्र से साठ हजार रुपये लूटे थे। सैफ के घर से ही कलेक्शन करने के बाद प्रविंद्र अपने कार्यालय जाने के लिए चला था। सैफ व सावेज ने योजना बनाई थी। नईम ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर लूट ली थी। सावेज, गिरफ़्तार सैफ का मामा है। सैफ ने नईम से कहा था कि जिस दिन प्रविंद्र पर ज्यादा रुपये होंगे वह सूचना कर देगा। इसके बाद लूट की घटना करनी है। सीओ ने बताया कि आरोपियों का अपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें