फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: जन्मदिन मनाने जा रहे तीन दोस्तों की मौत

Tue, 13 Aug 2024 11:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर/मंसूरपुर। जन्मदिन मनाने जा रहे गांव अलमासपुर निवासी दक्ष उर्फ कीटू (19) व उसके दोस्त अर्पण (18) तथा सौरभ (19) की मंसूरपुर में ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई। तीनों दोस्त बाइक पर सवार थे। पुलिस ने ट्रक पकड़ लिया है। चालक फरार हो गया। अर्पण अपने परिवार का इकलौता बेटा था।
विज्ञापन




नई मंडी के गांव अलमासपुर निवासी दक्ष उर्फ कीटू पुत्र चरण सिंह सैनी का सोमवार को जन्मदिन था। वह अपनी ही गली में रहने वाले अपने दोस्त अर्पण पुत्र पवन सैनी व परिक्रमा मार्ग निवासी सौरभ पुत्र नरेंद्रपाल के साथ सोमवार रात में बाइक पर सवार होकर खतौली में जन्मदिन मनाने जा रहा था। मंसूरपुर में थाने से चंद कदम दूर डिस्टलरी गेट के सामने आगे जा रहे एक ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। तब तीनों दोस्तों की बाइक पीछे से ट्रक के नीचे जा घुसी और तीनों दोस्त घायल हो गए।

हादसे को देखकर चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने घायलों को बेगराजपुर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। अर्पण को मेरठ भेज दिया गया। अन्य दोनों युवकों की उपचार के दौरान मौत हो गई। बाद में अर्पण की भी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक पकड लिया है। मृतकों के शव मोर्चरी भेजे गए है। सौरभ के चाचा चितरंजन ने मंसूरपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें