फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कांवड़ कंट्रोल रूम से गैरहाजिर मिले तीन कर्मचारी, वेतन रोका

Thu, 17 Jul 2025 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
शहर के ​शिव चौक पर कांवड़ कंटोल रूम का निरीक्षण करतीं चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप : स्वयं
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा में बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के लिए पालिका ने शिव चौक पर कांवड़ कंट्रोल रूम बनाया है। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने निरीक्षण किया। तीन कर्मचारी बिना बताए ड्यूटी पर नहीं मिले। तीनों का वेतन रोकने के आदेश जारी किए गए। इसके अलावा पालिका ने यहां पर सेल्फी प्वाइंट की शुरूआत भी की है।
विज्ञापन

बुधवार को स्वरूप ने पालिका सभासदों और ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह के साथ शिव चौक पहुंचकर कांवड़ यात्रा के दौरान की जा रही व्यवस्थाओं और सफाई कार्य का जायजा लिया। इस दौरान जलकल विभाग से इमरान, कर विभाग के अरुण कुमार और वसीम अहमद अनुपस्थित मिले।
सहायक प्रभारी कंट्रोल रूम की ओर से नगर पालिका अध्यक्ष को जानकारी दी गई कि तीनों कर्मचारी बिना किसी पूर्व सूचना के ड्यूटी से लगातार अनुपस्थित चल रहे हैं। नियंत्रण कक्ष के संचालन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

चेयरपर्सन ने कर्मचारियों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने और नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के आदेश जारी किए हैं।

स्वच्छता के लिए पांच जगह सेल्फी प्वाइंट
मुजफ्फरनगर। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान पालिका ने कांवड़ मार्ग पर स्वच्छता बनाए रखने के लिए स्वच्छता सेल्फी से स्वच्छता संकल्प का अभियान शुरू किया है। शिव चौक, अहिल्याबाई होल्कर चौराहा, मीनाक्षी चौक, मेरठ रोड डीएम आवास के पास और कच्ची सड़क पर भी सेल्फी प्वाइंट बनाए गए। इस दौरान ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह, विकल्प जैन, मनोज वर्मा, राहुल पंवार, शलभ गुप्ता मौजूद रहे।



टाउनहॉल में वितरित किए गए रेन कोट
चेयरपर्सन ने सफाई कर्मचारियों को रेन कोट वितरित किए। टाउनहाॅल के सभागार में स्वच्छता को लेकर सफाई नायकों के साथ बैठक की। स्वरूप ने बताया कि 21.9 किलोमीटर लंबे कांवड़ मार्ग पर और यहां संचालित हो रहे कांवड़ सेवा शिविरों में सफाई व्यवस्था के लिए पालिका की ओर से करीब 300 कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी शिफ्टवार लगाई गई है। बिजेंद्र पाल, कुसुमलता पाल, प्रशांत गौतम, नवनीत गुप्ता, मनोज वर्मा, राजीव शर्मा, शौकत अंसारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें