फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साथ तीन तलाक नाजायज, दे दिया तो मान्य    

Fri, 19 May 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मुस्लिम युवती - फोटो : demo pics
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट में तीन तलाक के मुद्दे पर चल रही सुनवाई पर मुस्लिम समुदाय और धर्मगुरु भी पूरी नजर रखे हुए हैं। कोर्ट से जहां पीड़ितों को उम्मीद है, वहीं समुदाय भी नए बदलाव को लेकर आशंकित है। हालांकि महिला वर्ग कोर्ट से राहत मिलने की उम्मीद लगाए हुए है। साथ तीन तलाक के मामले पर शिया-सुन्नी उलमा का अलग-अलग नजरिया है। तीन तलाक को लेकर दोनों ही वर्गों के धर्मगुरु मजहबी तौर पर इसे नाजायज ठहरा रहे हैं।       
विज्ञापन


शहर निवासी सुन्नी वर्ग से ताल्लुक रखने वाले मुफ्ती अयाज ने कहा कि एक साथ तीन तलाक का मजहब-ए-इस्लाम में कोई जिक्र नहीं है। यदि कोई व्यक्ति एक साथ तीन तलाक बोलता है तो वह गुनाह कर रहा है, लेकिन तलाक मान्य हो जाएगा। तलाक का मामला भी कुरान-ए-पाक और हदीस पर आधारित है। लोगों ने अल्लाह के कानून को अपने हिसाब से बना लिया है, जो बिल्कुल गलत है।

तलाक का मसला ऐसा है कि यदि मियां-बीबी में बात नहीं बन रही तो पहले सुलह के प्रयास होंगे। उसके बाद पति एक तलाक कहेगा। पत्नी की इद्दत शुरू हो जाती है। यदि तीन माह के भीतर सुलह नहीं होती और तीन तलाक दे जाएंगे तो दोनों के बीच रिश्ता ताउम्र खत्म माना जाएगा। लेकिन, एक साथ तीन तलाक कहीं नहीं है। यदि दिए गए हैं तो स्थिति को परखने के बाद तलाक मान्य होगा।       
विज्ञापन


उधर, इसी मसले पर शिया धर्मगुरु मौलाना अरशद ने कहा कि शिया समुदाय में निकाह की तरह ही तलाक दिया जाता है। यदि परिवार में ऐसा कोई बिगाड़ हुआ है तो तलाक के वक्त दो काजी बैठते हैं। मजमा-ए-आम में दोनों की बात सुनी जाएगी। यदि औरत भी तैयार है तो तलाक की मंजूरी दी जाएगी। कुरान-ए-पाक पर यकीन रखने वाला, पढ़ने वाला कभी शरीअत कानून से बाहर नहीं होता।

एक साथ तीन तलाक नहीं देता और न ही ऐसा होने देता है। न ही कुरान-ए-पाक, हदीस और पैगम्बर-ए-मोहम्मद साहब ने ऐसा कोई अलम दिया है। दोनों ही धर्मगुरु ने कहा कि केंद्र सरकार के तीन तलाक पर नया कानून बनाने से कोई इत्तेफाख नहीं है, क्योंकि मुस्लिम समाज में हर फैसला दीन, कुरआन की रौशनी पर आधारित है। हर पहलू को परखने के बाद ही उलमा अपना फैसला देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें