फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम महिलाएं बोली, किसी दशा में तीन तलाक बिल मंजूर नहीं 

Mon, 15 Jan 2018 12:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करती मुस्लिम महिला। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तीन तलाक बिल पर मुस्लिम समाज का विरोध मुखर हो गया है। रविवार को तीन तलाक पर महासभा का आयोजन किया गया। उलमा, इमाम और मुस्लिम महिलाओं ने तीन तलाक बिल को काला कानून करार दिया है। इसे सिरे खारिज कर नामंजूर किया गया। वक्ताओं ने कहा कि देश-प्रदेश में इस्लाम और मदरसों को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। 
विज्ञापन


फलाह-ए-इंसानियत वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में इस्लामिया इंटर कॉलेज के मैदान पर ख्वातीन ताहफुज-ए-शरीयत कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। मुस्लिम महिलाओं के साथ उलमा, इमाम ने भाग लिया। उलमा ने कहा कि केंद्र सरकार का यह कदम सांप्रदायिक सौहार्द व एकता के लिए खतरा है।

तीन तलाक पर कोई कानून बनाया जाना शरीयत के खिलाफ है। तीन तलाक का मामला दीन और हदीस की रोशनी पर आधारित है। कहा कि मोदी सरकार बिल को महिलाओं के हित में बता रही है, लेकिन यह कानून पूरी तरह महिला विरोधी है। यह कानून धार्मिक आजादी व शरीयत में दखलंदाजी है।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार को मुस्लिम महिलाओं के हितों की इतनी ही चिंता है तो केंद्र सरकार को चाहिए कि वह अल्पसंख्यकों के लिए देश भर में शिक्षा और सरकारी नौकरियों में आरक्षण की व्यवस्था करे। मुस्लिम महिलाओं ने भी मंच से तीन तलाक कानून का विरोध किया और इसे काला कानून बताया।

संगठन के साथ मिलकर इसका विरोध किया जाएगा। महिलाएं बोलीं कि इस्लाम तथा मदरसों को साजिश के तहत बदनाम किया जा रहा है। तीन तलाक के बिल को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। सभा में शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी के बयान की कड़ी निंदा की गई।

सभा में कारी खालिद कासमी, मुफ्ती जुल्फिकार, शमशाद कुरैशी, हकीम रब्बानी, शाहिद अंसारी, अमीर आलम, मौलाना राशिद, मौलाना इंतजार, मौलाना हुजैफा, मौलाना जमशेद, मौलाना मसीह उल्लाह, मौलाना आदिल, मौलाना सालिम, कारी शौकत, मोहम्मद मतलूब, सरफराज हुसैन, शाहनवाज., वसीम राजपूत, डॉ नूर हसन सलमानी, शुजाअत राणा, डा. इसरार, मास्टर अल्ताफ, काजी शाहवेज एड., साजिद हसन आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें