फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: जन्मीं तीन बेटियां, नाम रखा गया गंगा, जमुना...सरस्वती

विज्ञापन
जानसठ के गांव भलेड़ी में जन्मी महिला  की बच्चियां। स्रोतः परिवार।
विज्ञापन
जानसठ। उन्नत खेती से पहचान रखने वाले भलेड़ी गांव में एक साथ तीन बेटियों के जन्म पर खुशियां मनाई गई। किसान के घर बधाई देने के लिए ग्रामीण पहुंचे। लड्डू बांटे गए और आतिशबाजी भी की गई। गंगा स्नान पर जन्मीं पोतियों के नाम दादी अनीता ने गंगा, जमुना और सरस्वती रखे।
विज्ञापन

हर मोर्चे पर बेटियों ने साबित कर दिखाया है कि वह किसी से कम नहीं है। बदलते दौर में समाज में भी बेटियों का कद बढ़ा है। खाप पंचायतों और परिवार भी बेटियों को प्रोत्साहित कर रहे हैं। अब बेटियों के जन्म पर खूब खुशियां मनाई गई। भलेड़ी निवासी आकाश सैनी का विवाह दो वर्ष पूर्व थानाभवन की बेटी सोनिया सैनी के साथ हुआ था। आकाश की दादी करेसना और मां अनीता ने बताया कि गंगा स्नान के मौके पर घर में सोनिया ने तीन बेटियों को जन्म दिया।
परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। तीनों बच्चियों के जन्म को लेकर गांव में दादा अजय कुमार ने खुशी मनाई। ग्रामीण भी घर पहुंच गए और आतिशबाजी भी की। परिवार के लोगों ने गंगा स्नान के मौके पर बच्चियों के जन्म होने पर उनका नाम गंगा, जमुना व सरस्वती दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें