फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या कर तीनों बच्चे गंगनहर में फेंके

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी की हत्या के बाद तीन बच्चों को भी गंगनहर में फेंका
विज्ञापन

पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। गांव बसेड़ी निवासी पप्पू ने अनैतिक संबंधों के संदेह में पत्नी की हत्या की और उसके बाद अपने तीन मासूम बच्चों को भी गांव कम्हेड़ा के पास गंगनहर में फेंक दिया। पुलिस ने उत्तराखंड के लक्सर कसबे से उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने यह खुलासा किया। पीएसी के गोताखोरों की टीम गंगनहर में फेंके गए बच्चों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव बसेड़ी में पप्पू ने मंगलवार तड़के करीब पांच बजे घर में सो रही अपनी पत्नी डोली की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी और अपने तीन बच्चों सानिया (पांच), वंश (तीन) व डेढ़ वर्षीय बेटी हर्षिता को लेकर घर से फरार हो गया था। मंसूरपुर के गांव जीवना निवासी डोली के पिता ओमबीर ने पप्पू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सीओ सदर हेमंत कुमार ने बताया कि आरोपी ने अनैतिक संबंधों के शक में पत्नी की हत्या की और अब बच्चों की देखभाल कौन करेगा, इसी डर के चलते बच्चों को गंगनहर में फेंकने की बात कही है। बच्चों की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें