सड़क हादसों मेें बाइक सवार तीन घायल
जानसठ। दो अलग अलग सड़क हादसों में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने घायलों को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
गांव राठौर निवासी भारत पुत्र बिजेंद्र अपने साथी नवीन पुत्र कामेशु के साथ बाइक पर किसक़ाम से जानसठ आ रहा था। जब बाइक सवार कवाल के पास पहुंचे, तो उनकी बाइक एक गड्ढे में गिर गई। जिससे वह नीचे गिरने से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने घायलों को गंभीर अवस्था के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दूसरी घटना में जितेंद्र पुत्र सतबीर सिंह निवासी गांव घटायन अपने स्कूटर से मीरापुर से जानसठ आ रहे थे। जैसे ही वह तालड़ा तिराहे पर पहुंचे, तो उनका स्कूटर सड़क पर पड़ी रोड़ी के कारण फिसल गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।