शहीदों को श्रद्धांजलि देने कैंडल मार्च निकाला
जानसठ। गांव मंतौड़ी के युवाओं ने पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए शहीदों को याद करते हुए कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी। गांव मंतोड़ी में युवाओं ने गांव में पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों की याद में कैंडल मार्च निकाला।
युवाओं ने आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों को याद कर कैंडल मार्च निकालकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। युवाओं ने कहा कि यदि उन्हें सरकार ने मौके दिया, तो वे भी अपनी जान देश के नाम पर अपनी जान देने पर पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने केंद्र सरकार से आतंकवादियों को जड़ से खत्म करने की मांग की है। श्रद्धांजलि देने वालों में रागनी गायक सुमित चपराणा, अरुण चपराणा, नितिन प्रजापतिए, सुमित चपराणा, अनुज चपराणा, सचिन, दीपक, राहुल, अंकुल, उदित, गौरव, चीनू, मनित चपराणा एवं समस्त ग्रामीण मौजूद रहे।