फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार एक फरार
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली के करोलबाग की पुलिस ने देर रात कस्बे में दबिश दी। दिल्ली पुलिस ने दबिश के दौरान कस्बे के मुस्लिम त्यागी समाज के लूट के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। एक आरोपी पुलिस से बचकर भागने में सफल हो गया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने लूटी गई रकम की लाखों रुपये की नकदी बरामद की। दिल्ली पुलिस नकदी सहित लूट के तीनों आरोपियों को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

दिल्ली के करोलबाग क्षेत्र के डीबी रोड़ कोतवाली पुलिस बुधवार को देर रात के समय बुढ़ाना पहुंची। कोतवाली के उपनिरीक्षक रणवीर सिंह के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने बुढ़ाना कोतवाली में अपनी आमद दर्ज करवाई। दिल्ली पुलिस ने अपने आने का मकसद बताया। उपनिरीक्षक रणवीर सिंह ने बताया कि उनके थाना क्षेत्र में 75 लाख रुपये की लूट हुई थी। जिसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज है। लूट करने वालों में से लूट के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जिसे लेकर दिल्ली पुलिस ने बुढ़ाना पहुंची। बुढ़ाना पुलिस तथा लूट के पकड़े गए आरोपी के सहयोग से दिल्ली पुलिस ने दबिश देकर लूट के चार आरोपियों में से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी पुलिस से बचकर भागने में सफल हो गया। कस्बा इंचार्ज उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने लूटी गई रकम में से लुटेरों के घर से नकदी भी बरामद की है। लूट के आरोपियों के नाम तथा बरामद की नकदी का खुलासा दिल्ली पुलिस ने नही किया। नकदी सहित लूट के आरोपियों को दिल्ली पुलिस अपने साथ ले गई। नकदी सहित लूट के आरोपी पकड़े जाने से मोहल्ले वाले हैरान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें