फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी में ठेकेदार सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बीमा पॉलिसी की मैच्योरिटी राशि के 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने आरोपियों से एक चैक बुक व दो एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। आरोपियों में एक ठेकेदार हैं।
विज्ञापन

एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ ने बताया कि वर्ष 2019 में हरिद्वार निवासी सुमनलता ने बजाज एलायंज बीमा कंपनी से जीवन बीमा पॉलिसी ली गई थी। बाद में प्रीमियम जमा न कर पाने के कारण उन्होंने पॉलिसी बंद कर जमा धनराशि वापस देने को कहा था। बीमा कंपनी ने लगभग 60.37 लाख रुपये का मैच्योरिटी चेक जारी कर ब्लू डार्ट कूरियर के माध्यम से उनके पते पर भेजा गया।
इस चेक को धोखाधड़ी पूर्वक गायब कर दिया गया। मुजफ्फरनगर जनपद के बिरालसी निवासी फर्जी सुमनलता नाम की महिला के बैंक खाते में जमा कर भुगतान लिया गया।
इस मामले में मुरादाबाद के सिविल लाइन थाने के गौर ग्रेजीसियस में रहने वाले अनिल कुमार चौहान, अमरोहा के गांव पीपली दाउद निवासी सचिन व गजरौला के जवाहर नगर खाद गुजर रोड निवासी जितेंद्र उर्फ जितेश को गिरफ्तार किया गया। कक्षा बारह तक शिक्षित जितेश की बिजली की दुकान हैं। बीए तक शिक्षित सचिन हरियाणा में बिजली विभाग में ठेकेदार व बीए तक शिक्षित अनिल इंडसंड बैंक में कार लोन कराता है। सचिन के खाते में 40 लाख रुपये आए थे। तीनों ने यह रकम बांट ली थी।
विज्ञापन

-
इस तरह पहुंचा चेक-
बताया कि कोरियर कंपनी के मैनेजर के माध्यम से सबसे पहले चेक अमरोहा के एक व्यक्ति के पास आया। उसने जितेश को दिया। उसने अनिल व सचिन तक पहुंचाया। इन लोगों के संपर्क में कुटेसरा का एहतेशाम था। उसने यह चेक लेकर डॉ. दिलशाद, रामभूल, प्रवीण को दे दिया था। प्रवीण ने अपनी पत्नी का नाम का खाता संशोधित कराकर सुमन से सुमनलता कराया और 60 लाख रुपये का भुगतान लिया था।एसपी क्राइम ने बताया कि इस मामले में 21 जून को गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 बैंक पासबुक व 3 मोबाइल फोन बरामद किए गए थे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें