कोविड में मदद करने वालों को किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। सृजन एवं न्यू इंडिया वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से एक रिजोर्ट में सांस्कृतिक कार्यक्रम मेरा शहर मेरा सम्मान एवं मॉडलिंग कार्यक्रम आयोजित हुआ। निर्णायक मंडल ने बच्चों की प्रतिभा को परखा। ।
निर्णायक मंडल में मॉडल रश्मि अरोरा, एक्टर सार्थक चौधरी, सपना सिंघल आदि रहे। इसी के साथ मेरा शहर मेरा सम्मान में शहर के उन सभी लोगों को पुरस्कृत किया गया, जिन्होंने अपने कार्य क्षेत्र में उत्तम कार्य किया। कोविड-19 के चलते गरीबों को खाद्य सामग्री, कंबल, कपड़े वितरित किए गए। सम्मानित होने वालों में सिद्धार्थ शर्मा, नीधिश राज गर्ग, मोहित महेंदियान, डॉ एके त्यागी, नसीम कुरैशी, विपिन, अंकुर सैनी, मुकुल दुआ आदि शामिल रहे। कार्यक्रम में सुमित रोहल, अरविंद गुप्ता, मोंटी धीमान, संदीप जैन, काव्या शर्मा, अंकित गुप्ता, डॉक्टर प्रवेश, अजय भार्गव, अश्वनी शर्मा आदि मौजूद रहे। मॉडलिंग के कार्यक्रम में विजेता शिवम, जन्नत, स्फूर्ति, विभांशु, मनप्रीत, सांची, सुजीत, शिवानी, अभिषेक, तौकीर आदि रहे।