फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान दिल्ली धरने के लिए हुए रवाना

विज्ञापन
खतौली के आर्यसमाज मंदिर पर इकठठा हुए लोग, दिल्ली आदोंलन में भाग लेने जाते हुए - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
किसान दिल्ली धरने के लिए हुए रवाना
विज्ञापन

खतौली। कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में चल रहे आंदोलन को अपना समर्थन देने के लिए गांव भैसी के किसानों सहित रालोद कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना हुए।
सोमवार सुबह गांव भैसी के किसान शिवमूर्ति के निकट एकत्र हुए। इस दौरान किसानों ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के ऊपर काला कानून थोप रही है, जिसे बर्दाश्त नही किया जाएगा। किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपने अपने वाहनों से दिल्ली के लिए कूच कर गए। इस दौरान नकूल अहलावत, अजयपाल, योगेंद्र राठी, भोपाल सिंह, सगीर त्यागी, मनोज, राहुल, बब्लू, अमित, मोनू, गुलजार, मनीष चैधरी, मुखिया आदि शामिल रहे। वहीं, दूसरी ओर आर्यसमाज जीटी रोड पर आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रदेश प्रधान देवेंद्र पाल वर्मा ने बताया कि दिल्ली किसानों के आंदोलन को आर्यसमाज संगठन का पूर्ण समर्थन है। सभी आर्यसमाजों और नगर इकाईयों से आह्वान किया कि वह किसान आंदोलन में सहयोग करें। आर्य समाज हमेशा किसानों के साथ रहा है। इसके बाद प्रधान देवेंद्र पाल वर्मा, प्रधान धनेंद्र तोमर, अनंग पाल राठी समेत कई जनपदों से आए प्रतिनिधि दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उधर, रालोद नेता धर्मेंद्र तोमर, जसवीर राणा, अरविंद बालियान, दीपक सिवाच, अमित चौधरी आदि भी दिल्ली किसानों के आंदोलन में पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें