फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठिठुरन ने जीना कर दिया मुहाल

Sat, 30 Dec 2017 12:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
weather - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिले में शीतलहर और कोहरे से आम जनजीवन लगातार प्रभावित हो रहा है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सार्वजनिक स्थलों पर रात बिताने वालों के लिए प्रशासन ने शेल्टर होम में नि:शुल्क व्यवस्था कर दी है। शहर के सभी चौराहों पर नगर पालिका की ओर से अलाव की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन


बीते एक माह से जिले में लगातार शीतलहर का प्रकोप चल रहा है। एक सप्ताह से कोहरे ने भी जनजीवन को प्रभावित कर रखा है। बाजारों की स्थिति तो यह हो गई है कि 11-12 बजे ही बाजार सही तरह से खुल पा रहे हैं। हालांकि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान तो चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, लेकिन दिन में सूरज अच्छी तरह निकलने से लोगों को राहत काफी मिली।

तापमान दिन में जहां 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रात्रि में तापमान चार डिग्री सेल्सियस पर आ गया। सुबह और शाम में भी अधिक ठंड है। जिला प्रशासन ने अधिक ठंड को देखते हुए शहर के सार्वजनिक स्थलों पर रात्रि बिताने वालों के लिए शेल्टर होम की व्यवस्था कर दी है।
विज्ञापन


खाट के साथ गरम कंबल और रजाई की व्यवस्था भी जिला प्रशासन की ओर से यहां की गई है। डूडा के परियोजना अधिकारी धन प्रकाश ने बताया कि जिसके पास कोई आशियाना नहीं है, ऐसा कोई भी व्यक्ति शेल्टर होम में रात्रि गुजार सकता है। दोपहर को यहां भोजन की भी नि:शुल्क व्यवस्था की गई है। नगर पालिका परिषद के ईओ विकास सेन ने बताया कि ठंड के चलते शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर लगातार अलाव की व्यवस्था की गई है।

हादसों का खतरा बढ़ा
बुढ़ाना। घने कोहरे से रात में चीनी मिल में आने व गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली व भैंसा बुग्गियों को सड़क हादसों का डर बना हुआ है। दो दिन पहले घने कोहरे में रायपुर अटेरना निवासी राकेश की गन्नों से भरी ट्रैक्टर ट्राली मेरठ-करनाल हाईवे पर कार से टकराने के कारण हुए हादसे में चार लोग घायल हो गए थे। घने कोहरे के कारण स्कूल के बच्चों से भरी स्कूल बस हाईवे पर हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई थी। शुक्रवार को फुगाना व सराय के बीच घने कोहरे में सडक पार कर रहे ट्रैक्टर ट्राली को बचाने के चक्कर में दर्जनों वाहन आपस में भिड़ गए। गांव खेड़ामस्तान व गांव लाक के बीच शामली के एक स्कूल की बस सड़क किनारे खडे़ ट्रक में टकराने से बाल-बाल बच गई। अभिभावकों का कहना है कि घने कोहरे व ठंड के कारण छोटे बच्चों को स्कूल भेजने में भारी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें