फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई जिलों में कैराना जैसे हालात

Tue, 08 Nov 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
पत्रकारों से वार्ता करते बलराज डूंगर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद की शाखा बजरंग दल के प्रदेश संयोजक बलराज डूंगर ने कहा कि फिरौती मांगने वाले जेहादियों के डर से पश्चिम के कई शहरों में कैराना जैसे हालात बन गए हैं, इन जेहादियों से निपटना होगा। विहिप मेरठ प्रांत में दस लाख हिंदू हितचिंतकों की फौज तैयार करेगा।  
विज्ञापन

    
विहिप जिलाध्यक्ष सचिन सिंघल के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि हिंदू समाज कश्मीर की तरह देश के अन्य हिस्सों में पलायन के लिए मजबूर हो रहा है। संभल, अलीगढ़, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, सहारनपुर आदि में भी कैराना जैसे हालात हैं। जेहादी ताकतें भोले-भाले लोगों को भगाने का काम कर रही हैं। सम्पूर्ण विश्व इस समय जेहादी आतंकवाद से त्रस्त है। गोहत्या देश में एक अभिशाप बन गया है। गोवंश को वैज्ञानिक दृष्टि से भी बहुत उपयोगी माना गया है। 

अमृत के समान दूध वाली गाय की हत्या श्रीकृष्ण के देश में बर्दाश्त नहीं हो सकती। लव जेहाद को एक राष्ट्रीय षड्यंत्र के रूप में प्रयोग किया जा रहा है। प्यार के जाल में फंसाकर हिंदू लड़कियों को गलत धंधों में धकेला जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज अब किसी भी क्षेत्र से पलायन नहीं करेगा।
विज्ञापन


राष्ट्रद्रोही ताकतों को उन्हीं की भाषा में जवाब देगा। डूंगर ने संभल के कल्कि धाम विवाद पर कहा कि आचार्य प्रमोद कृष्ण को यह तय करना होगा कि वह किसके साथ हैं। इस दौरान विहिप के सह जिला संयोजक विकास अग्रवाल, राधेश्याम विश्वकर्मा, भूपेंद्र सिंह, सतीश कौशिक, निकुंज सैनी, अवि कश्यप, शुभम कुटबा, करण वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें