फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बैंक में घुसे चोरों ने की तोड़फोड़, माॅनिटर किया चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
-सीसीटीवी में दिखे चोर, पुलिस मामले की जांच में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में चार चोर खिड़की तोड़ कर पीएनबी बैंक में घुस गए। नकदी न मिलने पर चोरों ने अलमारी में तोड़फोड़ की। इसके बाद वहां रखा सीसीटीवी का मॉनिटर चोरी कर ले गए।

मेरठ रोड पर औद्योगिक क्षेत्र में सुजडू के पास पीएनबी की शाखा है। देर रात चार चोरों ने बैंक के बाथरूम की खिड़की तोड़ दी और अंदर घुस गए। चोरों ने बैंक के अंदर सभी केबिन, दराज खंगालीं, लेकिन उन्हें वहां कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन


चोरों ने बैंक में रखी अलमारी को तोड़ने का प्रयास किया। जब अलमारी नहीं टूटी तो चोर बैंक में रखे सीसीटीवी का माॅनिटर चोरी कर ले गए। सुबह जब बैंक कर्मचारी ड्यूटी पर पहुंचे तो उन्हें घटना का पता चला। सीओ सिटी व्योम बिंदल व थाना सिविल लाइन प्रभारी ओम प्रकाश सिंह ने पहुंच कर मौका मुआयना किया।
विज्ञापन


सीओ ने बैंक प्रबंधक उज्ज्वल कुमार से नुकसान व पूरे मामले की जानकारी ली। सीओ सिटी का कहना है कि चोर सीसीटीवी में दिखाई दिए हैं, उनकी तलाश शुरू कर दी है। उधर, शाखा प्रबंधक उज्ज्वल कुमार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें