बुढ़ाना में पुलिस द्वारा पकड़ा गया चोरी का आरोपी सामान के साथ।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
स्कूल से पंखे चुराता चोर गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। प्राइमरी पाठशाला बसीखुर्द से कमरे का ताला तोड़कर पंखे चुराते हुए चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद चोर की निशानदेही पर पुलिस ने उसके कब्जे से तीन दिन पहले स्कूल से चुराए गए दो गैस सिलिंडर व अन्य सामान बरामद किया।
उमरपुर पुलिस चौकी इंचार्ज ब्रह्मजीत सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर उन्होंने सोमवार को बसीखुर्द गांव के प्राथमिक विद्यालय में छापा मारा। उन्होंने बताया कि स्कूल के कमरे का ताला तोड़कर एक युवक बिजली के पंखे चुरा रहा था। पंखे चुराते हुए चोर को उन्होंने गिरफ्तार कर लिया। बताया कि पकड़ा गया चोर राऊफ पुत्र समीम क्षेत्र के गांव दभेड़ी का रहने वाला है। पूछताछ में बताया कि तीन दिन पहले भी उसने स्कूल के किचन का ताला तोड़कर अंदर से गैस सिलिंडर व अन्य सामान चुराया था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने खेत से चुराया गया सामान बरामद किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी चोर का चालान कर दिया।