फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा में चयनित बच्चों को पुरस्कार बांटे

विज्ञापन
बुढ़ाना में पूर्व माध्यमिक विद्यालय राजपुर-छाजपुर में पुरस्कार के साथ विद्यार्थी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
परीक्षा में चयनित बच्चों को पुरस्कार बांटे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। पूर्व माध्यमिक विद्यालय राजपुर-छाजपुर में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा में चयनित होने वाले विद्यालय के बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए। स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में खंड शिक्षाधिकारी सहित क्षेत्र के कई जिम्मेदार लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव राजपुर-छाजपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ब्रजपाल सिंह राठी ने बताया कि राष्ट्रीय आय एवं योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा वर्ष 2019-20 में उनके विद्यालय के कई विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इस परीक्षा में जनपद के 53 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। 11 विद्यार्थी उनके स्कूल के हैं। उनके स्कूल के दो विद्यार्थियों ने जनपद में पहला व दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि स्कूल में पुरस्कार वितरण समारोह के अंतर्गत परीक्षा में चयनित सभी विद्यार्थियों को पुरस्कार बांटे गए। इस मौके पर खंड शिक्षाधिकारी विकास पंवार ने विद्यार्थियों को पुरस्कार के साथ फल का वितरण किया। चयनित विद्यार्थी मन्नू, शिवम, हर्ष, सागर, सोनू, रोबिन, स्वाती, गोरी व काजल शामिल हैं। इस मौके पर अजब सिंह, अक्षय कुमार, चांदवीर व दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें