फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: खर्च व शौक पूरे करने के लिए करते थे लूट

सार

मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो लुटेरों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों से सोने का कुंडल, तमंचे और बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद हुई। गिरफ्तार लुटेरों ने महिला से कुंडल लूटने की बात कबूली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर/तितावी। थाना तितावी पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को पकड़ लिया। उनसे सोने का एक कुंडल, दो तमंचे, एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की गई। दोनों बदमाश खर्च व शौक पूरा करने के लिए लूट करते है।
विज्ञापन


एसपी देहात आदित्य बंसल ने यातायात पुलिस के सभागार में बताया कि 14 सितंबर को एक दंपती मोटरसाइकिल पर सवार होकर शामली जा रहा था। बघरा सरकारी अस्पताल के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला के कान से सोने का कुंडल लूट लिया था। 24 सितंबर की रात हाईवे स्थित भगत होटल के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल पर आते दिखाई दिए। पुलिस के रोकने के प्रयास पर वे फायरिंग कर भागने लगे। पुलिस के पीछा करने पर उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। इस दौरान फायरिंग में दोनों बदमाश घायल हो गए। उन्हें गिरफ्तार कर लिया।



गिरफ्तार आरोपी सावेज निवासी गांव शेरनगर थाना नई मंडी मुजफ्फरनगर और आकिल निवासी गांव पसोंडा थाना टीला मोड़ गाजियाबाद शामिल हैं। बदमाशों से कुंडल व तमंचे और एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद हुई। दोनों आरोपियों ने बताया कि कुंडल बघरा के पास महिला से लूटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें