फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: हथियारों से आतंकित कर बंधक बनाकर राहगीरों से नकदी व जेवरात लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रतनपुरी। गांव फुलत रजबहे पटरी पर रायपुर नंगली के पास तीन बदमाशों ने तमंचों के बल पर राहगीरों से हजारों रुपये व सोने, चांदी के आभूषण लूट लिए। पीड़ितों ने थाने में दो नामजद सहित तीन बदमाशों के विरुद्ध लूट का मुकदमा पंजीकृत कराया है।
गांव फुलत निवासी शिवकुमार मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े दस बजे वह बाइक पर रजबहे पटरी से अपने गांव आ रहा था। गांव रायपुर नंगली के पास स्थित आम के बाग के पास तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उसे रोकने का इशारा किया। लेकिन उसने बाइक नहीं रोकी। तभी एक बदमाश ने उसके हाथ में डंडा मार दिया। जिससे वह बाइक सहित गिर गया।
विज्ञापन


इसके बाद दो अन्य बदमाशों ने उसे पकड़ लिया। बदमाश उसे तमंचे से आतंकित करते हुए व उसकी गर्दन पर चाकू रखकर उसे बाग के अंदर बनी ट्यूबवेल पर ले गए। वहां उन्होंने तमंचे के बल पर उसके गले से सोने की चेन, चांदी का ब्रेसलेट, सोने की बाली, एक अंगूठी तथा 800 रुपये लूट लिए।

ट्यूबवेल पर उसने देखा, तो वहां पहले से ही कई अन्य लोगों को भी लूट के बाद बंधक बना रखा था। वहां फुलत निवासी अमित से पांच हजार रुपये, सिकंदरपुर कलां निवासी बंजरपाल से तीन हजार रुपये, शामली जिले के कस्बा कैराना निवासी शोमीन तथा उसकी पत्नी शबाना से 4500 रुपये व सोने के कुंडल, कान की बाली, गले का लॉकेट व चांदी की पाजेब लूट ली।
लूट के बाद बदमाशों ने सभी को ट्यूबवेल में बंधक बना दिया था। लूटपाट के बाद तीनों बदमाश अपनी अपाची बाइक से फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद किसी तरह बंधनमुक्त होकर उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पीड़ित शिवकुमार का कहना है कि उक्त तीन बदमाशों में से दो बदमाशों विनोद गड़रिया तथा संदीप पाल को वह पहले से ही पहचानते हैं।
घटना के संबंध में लूट का शिकार सभी व्यक्तियों ने संयुक्त रूप से दो नामजद विनोद गड़रिया तथा संदीप पाल तथा एक अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध लूट का मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि देर रात फुलत रजबहे की पटरी पर तीन बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। लूट का अभियोग पंजीकृत किया गया है। बदमाशों को पकड़ने के किए टीम गठित की गई है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें