फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न होगी सामूहिक नमाज की इजाजत, न खुले में कुर्बानी

विज्ञापन
विज्ञापन
न होगी सामूहिक नमाज की इजाजत, न खुले में कुर्बानी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोविड-19 के मद्देनजर ईद-उल-अजहा त्योहार को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। भीड़ को किसी भी रूप में इकट्ठा न होने देने के लिए हर थाने में कलस्टर मोबाइल बनाई गईं हैं, जो बकरीद तक हर समय क्षेत्र में मौजूद रहेंगी।
एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि हर थाने पर बनाई गईं ये कलस्टर मोबाइल दो से तीन गांव या मोहल्लों को कवर करेंगी। कोरोना वायरस के चलते किसी को भी सामूहिक रूप से नमाज अदा नहीं करने दी जाएगी। वहीं, खुले में या सामूहिक रूप से कुर्बानी भी नहीं होगी। इसके लिए पहले से ही जनपद के सभी क्षेत्रों में शांति समितियों की बैठक हो चुकी है। हर व्यक्ति कोरोना वायरस के चलते अपने घर पर ही नमाज अदा करे और घर में ही कुर्बानी भी करे। यदि कोई भी व्यक्ति इनका पालन नहीं करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

क्राइम कंट्रोल को चला जबरदस्त चेकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर। लगातार बढ़ती आपराधिक वारदातों के साथ ही कोविड-19 को लेकर बुधवार दोपहर शहर के साथ ही देहात क्षेत्र में भी जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया गया। सभी थानेदार पूरी पुलिस फोर्स के साथ क्षेत्र में निकल गए, जिसके बाद हर चौराहे व मुख्य मार्ग पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान दुपहिया पर सवार दो लोगों के साथ ही संदिग्ध प्रतीत हो रहे राहगीरों को भी रोककर उनसे पूछताछ की गई। उनके कागजात की जांच के बाद ही संबंधित व्यक्ति को छोड़ा गया। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने प्रकाश चौक पर मौजूद रहकर इस अभियान को गति दी। वहीं, एसएसपी अभिषेक यादव व एसपी सिटी सतपाल आंतिल भी पूरे अभियान पर नजर रखे रहे। इसी दौरान, महावीर चौक स्थित चेक प्वाइंट पर तैनात दरोगा को निरीक्षण के दौरान एसएसपी अभिषेक यादव ने कार्यप्रणाली में सुधार करने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

शहर में भीड़ से लगा जाम
मुजफ्फरनगर। शहर में रोजाना भीड़ बढ़ती जा रही है। ऐसे में कई स्थानों पर जाम की स्थिति बन रही है। बुधवार को भी बाजारों में काफी आवाजाही रही। जिस कारण शिव चौक, भगत सिंह रोड, कोर्ट रोड, झांसी रानी चौक पर जाम की स्थिति रही। मालवीय चौक पर भी जाम रहा। बाजारों में भीड़ के कारण लोग कोरोना से बचाव के प्रति गंभीर नहीं दिख रहे हैं। सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हो रहा है। यहां तक की लोग मास्क बिना भी शहर में घूम रहे हैं, जो चिंता की बात है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें