फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने गाय के गोबर से तैयार की आकर्षक राखियां

विज्ञापन
ज्ञानामाजरा में गाय के गोबर से राखियां तैयार करते समूह से जुड़ी महिलाएं - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
महिलाओं ने गाय के गोबर से तैयार की आकर्षक राखियां
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, चरथावल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आत्मनिर्भर भारत बनाने के सपने को सफल बनाने में ज्ञानमाजरा राजपूतान में समूह की बहनों ने दिलचस्पी दिखाई है। राखी के पर्व पर पहली बार गाय के देशी गोबर से राखियां बनाकर बहनों को आकर्षक राखियां तैयार की है। बृहस्पतिवार (आज) विकास खंड कार्यालय पर राखियों की बिक्री के लिए स्टाल सजेगा।
ज्ञानमाजरा राजपूतनान गांव में दुर्गा महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा नए अंदाज में काम करने का शौक है। रोजगार बढ़ाने के साथ देश में चाइनीज आइटम के बहिष्कार के चलते समूह ने गाय के गोबर से निर्मित महकती राखियों में बहनों के अटूट स्नेह और प्यार को समाहित किया है। मिक्सी में गोबर का चूरा बनाकर लोबान और सफेद चंदन के चूरे का मिश्रण राखियों में खुशबू महकाता है। गोबर निर्मित सुंदर डिजाइन में तैयार राखियां ब्लॉक कार्यालय में स्टाल पर पहली बार सजेगी। ग्राम प्रधान कंवरपाल सिंह बताते हैं कि विकास खंड क्षेत्र में इस तरह की राखियां पहले कभी तैयार नहीं हुई। समूह में अध्यक्ष सहित 11 महिलाएं जुड़ी हैं। सचिव मंजू देवी और रश्मि वर्मा ने बताया पहली बार कम संख्या में इस कार्य में जुड़ी है। कोरोना संकट में एकांत में मास्क, सैनिटाइजर आदि बनाया। कच्चा माल ऊन, कलावा, मोती, लोबान आदि थानाभवन और शामली से लाया गया है।
विज्ञापन

-समूह की अध्यक्ष सुमन देवी बताती हैं कि उन्हें लेह लद्दाख में चीन से हुए विवाद के बाद स्वदेशी राखियां बनाने के लिए मन में ठानी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत को आत्मनिर्भर बनाने के नारे से उन्हें मोटिवेशन मिला है। उसी सपने को साकार करने के लिए उन्होंने सामूहिक रूप से गाय के गोबर की राखियां तैयार की।
विज्ञापन

वर्जन-
-प्रधान कंवरपाल बताते हैं कि राखियों के उत्पाद को बहुराष्ट्रीय बाजार में मार्केटिंग के लिए वह अगले साल एमेजन और फ्लिपकार्ड आदि से जुड़ेंगे। समूह द्वारा गोबर निर्मित देवी देवताओं की मूर्तियों को भी जिला मुख्यालय पर सराहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें