फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहर्रम में मातमी जुलूस नहीं निकलेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर/खतौली। मोहर्रम को लेकर पुलिस प्रशासन के अफसरों ने शहर कोतवाली में मुस्लिम समाज के लोगों के साथ बैठक करते हुए शासन द्वारा जारी गाइड लाइन की जानकारी दी। बताया कि मोहर्रम का जुलूस निकालने पर प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली में सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार व सीओ सिटी कुलदीप कुमार सिंह ने आगामी दिनों आने वाले मोहर्रम को लेकर मुस्लिम समाज के जिम्मेदार लोगों के साथ बैठक की। बैठक में मोहर्रम को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों से पूरी जानकारी ली और उन्हें शासन के दिशा निर्देश बताएं। वही सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी ने कहा कि मोहर्रम के इस बार भी मातमी जुलूस नहीं निकलेंगे। सिटी मजिस्ट्रेट ने ईओ नगरपालिका हेमराज सिंह को मोहर्रम की व्यवस्थाओं को लेकर दिशा निर्देश दिए और कहा कि नगरपालिका अपनी पूरी तैयारी रखें।
उधर, खतौली में शुक्रवार को क्षेत्र के गांव कैलावड़ा, गालिबपुर व ग्राम कढ़ली में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठकों का आयोजन किया। बैठकों में अफसरों ने मोहर्रम के दौरान सभी को शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कोविड-19 के चलते धार्मिक मातमी जुलूस नहीं निकाले जाने के निर्देश दिए गए। चेतावनी भी दी कि यदि कोई व्यक्ति माहौल खराब करने का प्रयास करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों से भी उसकी सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें