फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज रहेगा संपूर्ण लॉकडाउन

विज्ञापन
विज्ञापन
आज रहेगा संपूर्ण लॉकडाउन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर समेत जिले में कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ने के कारण रविवार को सम्पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। आवाजाही बंद रहेगी। पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डेयरी के सुबह और शाम खुलने की इजाजत दी है।
जिले में कोरोना के केस 233 तक पहुंच गए हैं। फिर भी शहर और जिले में लगातार बाजारों में भीड़ बढ़ती जा रही है। भीड़ में सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं किया रहा है। अब तो रेंडम में लिए गए सैंपल भी पॉजिटिव आने लगे है। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने पिछले सप्ताह डीएम को पत्र लिख कर सप्ताह में एक दिन संपूर्ण लॉकडाउन की बात कही थी। जिसे प्रशासन ने लागू कर दिया। पिछले रविवार को भी संपूर्ण लॉकडाउन रहा था। डीएम ने इस माह हर रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम वित्त आलोक कुमार ने बताया कि रविवार को शहर समेत जिले भर में संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा। सुबह छह बजे से साढे़ आठ बजे तक दूध की डेयरी, मेडिकल स्टोर, किराना और सब्जी की दुकानें खुलेंगी। इसके बाद शाम को छह से आठ बजे दो घंटे केवल दूध की डेयरी खोलने की इजाजत दी गई है। इसके अलावा संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा। एमरजेंसी सेवाओं को छोड़ कर हर प्रकार की आवाजाही बंद रहेगी। जो कोई भी लॉकडाउन का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि शहर को पहले ही जोन और सेक्टरों में बांटा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें