फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपनों को ऊंची उड़ान देने के लिए पहुंचे युवा  

Mon, 14 Nov 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
परीक्षा में शामिल होने पहुंचे विद्यार्थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में रविवार को अभ्यर्थियों ने पूरे उत्साह से भाग लिया। परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीराम कॉलेज में हुई परीक्षा में 1140 अभ्यर्थी शामिल हुए। अपने सपनों को ऊंची उड़ान देने की उम्मीद में पूरे जनपद से छात्र-छात्राएं एग्जाम देने के लिए पहुंचे। इनमें हाईस्कूल के छात्र छात्राएं अधिक रहे।
विज्ञापन


अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2016 का आयोजन रविवार को किया गया। छात्र-छात्राओं ने छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्साह पूर्वक भाग लिया। श्रीराम कॉलेज में परीक्षा देने के लिए सुबह साढ़े आठ बजे से ही अभ्यर्थियों ने पहुंचना शुरू कर दिया था। चयनित अभ्यर्थियों को जरूरी जांच के बाद परीक्षा कक्ष में एंट्री दी गई। कॉलेज के परीक्षा संचालक डॉ. विक्रांत ने बताया कि 1140 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए।

इनमें कक्षा नौ और दस के 727 तथा कक्षा ग्यारह और बारह के 413 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा कराने में डीन एजूकेशन प्रेरणा मित्तल, डीन मैनेजमेंट पूनम शर्मा, विजय शर्मा, डॉ अशफाक, रवि गौतम, विवेक त्यागी, वैशाली गर्ग, पंकज शर्मा, तबस्सुम  आदि का सहयोग रहा। छात्रवृत्ति परीक्षा में छात्राओं की भागेदारी अधिक थी। हाईस्कूल और इंटर की 700 से अधिक छात्राएं इस परीक्षा में शामिल हुई।
विज्ञापन


मेधावी बोले-कड़ी मेहनत की है, फल भी मिलेगा
मुजफ्फरनगर। इस परीक्षा के लिए हर कोई कड़ी मेहनत के साथ पहुंचा था। अधिकतर परीक्षार्थियों ने पेपर को भी अच्छा बताया। अधिकतर परीक्षार्थी यही कहते रहे कि कड़ी मेहनत की है तो छात्रवृत्ति मिलने की भी उम्मीद है। परीक्षा देने रोहनी हरजीपुर से आई पहुंची कक्षा 11 की छात्रा सोनम ने कहा कि काफी दिनों से इस परीक्षा की तैयारी की थी। पेपर बहुत अच्छा हुआ है। इंटर की छात्रा खालापार की गुलशफा ने बताया कि एग्जाम के बाद कुछ संतुष्ट हैं। अच्छी मेरिट की उम्मीद है।

इंदिरापुरी निवासी हाई स्कूल की छात्रा दक्षिणा शर्मा ने कहा गत वर्ष से ही इस परीक्षा की तैयारी कर रही थी। परीक्षा बेहत बेहतर हुई है। छात्रवृत्ति मिली तो उच्च शिक्षा ग्रहण करने में बहुत राहत मिलेगी। बुढाना की हाई स्कूल की छात्रा दिव्यांशी भारती ने कहा कि अमर उजाला ने एक अच्छी पहल की है, जिसका मेधावी विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। शिक्षक कालोनी के कक्षा 11 के छात्र पारस गुप्ता ने बताया कि उन्हें यह छात्रवृत्ति मिलने की पूरी उम्मीद है।

भौकरहेडी से विपिन कुमार और मोहम्मान सुभान ने कहा कि परीक्षा अच्छी हुई है। खालापार की इंटर की छात्रा अनम और अरशी ने कहा कि छात्रवृत्ति का फार्म भरने से पहले ही परीक्षा की तैयारी में जुट गई थी, परीक्षा बहुत की अच्छी हुई है, उत्तीर्ण होने की पूरी उम्मीद है। बुढ़ाना की हाई स्कूल की छात्रा सीमा ने बताया कि उच्च शिक्षा ग्रहण करने को मुझे इस छात्रवृत्ति की जरुरत है, इसलिए मैंने कठिन परीश्रम कर परीक्षा दी है। जीवना गांव से आए कक्षा 11 के छात्र निकेश ने बताया कि परिवार की आर्थिक ठीक नहीं है, इसलिए इस छात्रवृत्ति लेने को उसने जी जान से तैयारी कर परीक्षा दी है। अमर उजाला यह प्रयास बहुत सराहनीय है।

उपयोगी साबित होगी छात्रवृत्ति परीक्षा 
- पढ़ाई के इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति परीक्षा उपयोगी साबित होगी। छात्रवृत्ति हासिल कर पढ़ाई की राह सरल की जा सकती है। विद्यार्थियों के लिए बेहतर प्लेटफार्म अमर उजाला ने उपलब्ध कराया है। - डॉ एससी कुलश्रेष्ठ चेयरमैन, श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें