संवाद न्यूज एजेंसी
तितावी। योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने मदरसों में दी जाने वाली शिक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि मदरसों में क्या पढ़ाया जा रहा है, इस विषय पर खुले मंच पर चर्चा होनी चाहिए।
स्वामी यशवीर महाराज ने प्रेस बयान में कहा कि उनका आरोप है कि मदरसों में देशभक्ति के बजाय इस्लाम को प्राथमिकता देने वाली शिक्षा दी जाती है। उन्होंने मदरसों के स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान पर भी सवाल उठाए।
उन्होंने कहा कि उन्होंने अरशद मदनी और इस्लाम धर्म के अन्य विद्वानों को शास्त्रार्थ के लिए आमंत्रित किया। शास्त्रार्थ देवबंद में या किसी अन्य स्थान पर हो सकता है। उन्हें स्थान और तारीख तय कर बताई जाए, वे चर्चा के लिए तैयार हैं।