खतौली। राज्य सभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने कहा कि भाजपा ने समाज की ताकत को पहचानने का काम किया। प्रदेश में कानून का राज है। माफिया और गुंडे जेल के अंदर हैं। पहली सरकारों में युवाओं में निराशा थी, आज युवा निराश नहीं है।
जानसठ रोड स्थित एक सभागार में आयोजित समारोह में राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर, पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह गुर्जर का भाजपा कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों ने स्वागत किया। सुरेंद्र नागर ने कहा कि भ्रष्टाचार का एक भी आरोप भाजपा सरकार पर नहीं है। डबल इंजन की सरकार गरीब किसानों के लिए समर्पित है। सभी समाज के लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। पहली सरकारों में भ्रष्टाचारी और बिचैलिए रहते थे, मगर बीजेपी सरकार के समय में यह सब भाग गए हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि सहारनपुर से लेकर बुंदेलखंड तक गुर्जर समाज बसता है। चुनाव में गुर्जर समाज पूरी ताकत के साथ भाजपा के साथ खड़ा रहा। आगे भी चुनाव में गुर्जर समाज भाजपा के साथ इसी प्रकार खड़ा रहेगा। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सैनी, करणवीर सिंह, मदन छाबड़ा, डीके जैन, सुधीर क्रांतिकारी, अमित कसाना, अतुल गुर्जर, बिजेंद्र प्रधान, अनिल चौहान, संदीप कश्यप, अमित जैन, मनोज राठी, मोहित जैन, राकेश प्रजापति, विकेश, ठाकुर रणधीर सिंह, राजवीर बिधुड़ी, दुष्यंत खारी, परमेश सैनी, राजन वालिया, रामवीर सिंह, प्रिंस शर्मा, प्रवीण गुर्जर, लाला धर्म प्रधान, ब्रिजेश प्रधान, ओमपाल प्रधान, नीलू गुर्जर, कमल गुर्जर, प्रदीप आदि मौजूद रहे।