संवाद न्यूज एजेंसी
मीरापुर। गांव पुट्ठी इब्राहिमपुर निवासी तीन युवकों की मवाना क्षेत्र में हादसे में मौत से गांव में शोक छा गया। सूचना मिलते ही दर्जनों लोग मृतक युवकों के घर जा पहुंचे।
तीनों युवक नदीम, शेरू व सलमान गांव में एक ही गली में पासपास रहते थे। तीनों में अच्छी दोस्ती थी। वह अपने एक अन्य साथी समीर के साथ मेरठ के पास किसी गोदाम में मजदूरी करते थे। तीनों युवकों की मौत की सूचना जैसे ही गांव में पहुंची तो शोक छा गया।
आसपास रहने वाले दर्जनों लोग मृतकों के घर पर एकत्र हो गए। उधर, सूचना पाकर युवकों के परिजन मेरठ मोर्चरी के लिए रवाना हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि सलमान अविवाहित था। शेरू के परिवार में पत्नी व पांच बच्चे, नदीम के दो छोटे बच्चे हैं।
गांव निवासी सरताज, नाजिम, सलीम, उमर आदि ने घटना को गांव के लिए दुखद बताया।