जिले में चाइनीज मांझे पर पूरी तरह पाबंदी
मुजफ्फरनगर। जिले में चाइनीज मांझे की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। मंडलायुक्त संजय कुमार ने इस संबंध में डीएम और एसएसपी को निर्देश जारी कर दिए हैं। मांझा बेचने पर कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
कमिश्नर ने कहा कि चाइनीज मांझे की बिक्री को पूर्णत: प्रतिबंधित करते हुए इसकी बिक्री करने वालों पर सीधे कार्रवाई होगी। डीएम और एसएसपी यह सुनिश्चित कर लें कि प्रतिबंध के बाद कोई चाइनीज मांझे की बिक्री तो नहीं कर रहा है। अपने क्षेत्र में एसडीएम और थानाध्यक्ष इस पर पूरी निगाह रखेंगे। कमिश्नर ने जारी पत्र में लिखा है कि आए दिन चाइनीज मांझे से होने वाली दुर्घटनाओं के संबंध में तथा इसकी बिक्री पर जनपदों में कोई रोक नहीं लगने के संबंध में शिकायत प्राप्त होती रहती है। इससे स्पष्ट है कि दिए गए निर्देशों का अनुपालन नहीं किया जा रहा है। मंडलायुक्त ने इस पर रोष प्रकट करते हुए जिम्मेदार अफसरों को स्पष्ट रूप से कहा कि वे अपने-अपने जनपदों में यह प्रत्येक दशा में सुनिश्चित कर लें कि अब कही पर भी चाइनीज मांझे की बिक्री न होने पाए।
ी