फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में महिला कांस्टेबल की मौत से परिजनों में कोहराम

विज्ञापन
कानपुर देहात में शनिवार को फांसी लगाने वाली सिपाही साक्षी बालियान का फाइल फोटो। - फोटो : KANPUR
विज्ञापन
कानपुर में महिला कांस्टेबल की मौत से परिजनों में कोहराम
विज्ञापन

शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। गांव सोरम निवासी महिला कांस्टेबल साक्षी बालियान की कानपुर देेहात के मंगलपुर थाने में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव खिड़की की जाली से लगाए गए फंदे पर लटका मिला। महिला कांस्टेबल की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गमगीन परिजन शव लाने के लिए कानपुर रवाना हो गए हैं।
थाना क्षेत्र के गांव सोरम निवासी किसान अमरपाल सिंह की बेटी साक्षी बालियान (23) वर्ष 2018 में पुलिस विभाग में कांस्टेबल भर्ती हुई थी। वर्तमान में उसकी तैनाती कानपुर देहात के मंगलपुर थाने में थी। साक्षी के बड़े भाई नितिन ने बताया कि वह एक सप्ताह पूर्व ही चार दिन की छुट्टी काटकर ड्यूटी पर लौटी थी। इसके बाद से रोजाना उसकी मां कविता देवी और भाई नितिन से मोबाइल पर बात हो रही थी। शनिवार को भी उसने भाई व मां से मोबाइल पर काफी देर तक बात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई के अनुसार बात करते हुए भी साक्षी पूरी तरह सामान्य थी। उसकी बातों से किसी तरह ऐसा नहीं लग रहा था कि वह रविवार सुबह आत्महत्या जैसा कदम उठा लेगी। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि साक्षी बालियान मिलनसार प्रवृत्ति की थी। जब भी वह घर आती थी, बड़ों का आदर-सम्मान करती थी। उसके पिता अमरपाल सिंह बेटी का शव लाने के लिए कानपुर देहात रवाना हो गए हैं। भाई नितिन ने बताया कि उसका शव रविवार देर रात तक घर लाया जाएगा, जिसके बाद सोमवार सुबह अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें