फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सेवानिवृत्ति दरोगा के घर चोरी की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। सेवानिवृत्ति दरोगा के घर में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस की तीन टीमों ने चोरों की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन


सेवानिवृत्ति दरोगा देशपाल सिंह का घर एसडीएम व सीओ बुढ़ाना के घर से चंद कदमों की दूरी पर है। वह पिछले कई दिनों से शामली अपनी ससुराल गए थे। घर पर ताला लगा था। दो दिन पहले उसके घर के ताले तोड़ कर चोरों ने घर में रखे लगभग ढाई करोड़ के जेवर व ढाई लाख रुपये चोरी कर लिए थे। बताया गया कि इस कॉलोनी में कोतवाली के उप निरीक्षक आदि भी रहते हैं।
एसडीएम व सीओ आवास के पास हुई घटना से मोहल्ले वाले दहशत में है। घटना की सूचना मिलते सीओ गजेंद्र पाल सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे थे। सेवानिवृत्ति दरोगा ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि घटना को लेकर पुलिस की तीन टीम गठित की गई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर माल बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें