फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: नाली में पड़ा मिला लापता गायब युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा। थाना क्षेत्र के गांव अलीपुरा (तिस्सा) निवासी युवक अंकुल (28) बृहस्पतिवार को गायब हो गया था। तीसरे दिन उसका शव गांव के जंगल में सिंचाई की नाली में पड़ा हुआ मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पानी में डूबने से होना आया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह अंकुल कुमार (अनुसूचित जाति) गांव में ही आटा चक्की पर गेहूं पिसवाने के लिए गया था। देर शाम तक जब वह घर नही लौटा तो परिजनों को चिंता हुई और उसकी तलाश शुरू की।
शनिवार सुबह उसका शव तिस्सा के जंगल में गांव के ही किसान मलखान के खेत की सिंचाई की नाली में पड़ा मिला। उसका एक हाथ जंगली जानवरों ने नोच रखा था। खेत मालिक की सूचना पर मृतक का पिता धीर सिंह सहित संजय, गुड्डू, राकेश, राहुल, बृजेश, अमित आदि परिजन मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। शव के आसपास से सफेद धातु की एक चेन, एक डंडा और दो खाली शराब की फ्रूटी मिली है, जिसे लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में अंकुल शराब के ठेके से किसी व्यक्ति के साथ जाता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस इसी से संबंधित कुछ युवकों से भी पूछताछ कर रही हैं।
ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे मृतक के पिता धीर सिंह ने थाने पर तहरीर देते हुए पुत्र की हत्या की आशंका जताई है। मृतक के परिवार में पिता धीर सिंह, माता सुशीला, भाई बिट्टू, बहन अमरीता, रीना है। गांव के श्मशान घाट पर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। सीओ भोपा लक्ष्मण वर्मा का कहना है कि मामले को गंभीरता से लेकर जांच पड़ताल की जा रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत पानी में डूबने से होना आया है।

-


एक माह पूर्व भाई अमरीत का हो गया था निधन


मृतक अंकुल अपने बड़े भाई अमरीत के पास चंडीगढ़ में रहकर मजदूरी का कार्य करता था। एक माह पूर्व 27 जुलाई को बड़े भाई अमरीत की चंडीगढ़ में अचानक मौत हो गई थी। तब से अंकुल अपने घर रह रहा था। एक माह में दो मौत होने से परिवार पूरी तरह सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें