मुजफ्फरनगर। चोरों ने दो दुकानों के ताले तोड़कर हजारों रुपये चोरी कर लिये। एक दुकान में चोरी की कोशिश की। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। घटना का पता चलने पर दुकानदारों में रोष है। पीड़ित दुकानदारों ने पुलिस को तहरीर दी है।
कूकड़ा निवासी अमित कुमार का जनसेवा केंद्र व सौरभ गर्ग का मां शाकंभरी के नाम मेडिकल स्टोर है। पास में ही दिनेश कुमार का दक्ष मेडिकल स्टेार है। बताया कि चोर शनिवार रात जनसेवा केंद्र के ताले तोड़ कर चोर अंदर घुसे। गल्ले से बीस हजार रुपये चोरी किए। दुकान के अंदर ही एक केबिन का ताला भी तोड़ा गया। यहां से कुछ और चोरी नहीं किया गया। इसके अलावा मां शाकंभरी मेडिकल स्टोर से आठ हजार नकद चुरा लिए। दक्ष मेडिकल स्टोर के ताले तो तोड़ लिए, लेकिन चोरी नहीं कर पाए।
सुबह दुकान पर पहुंचने पर मालिकों को घटना का पता चला। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल के आसपास कई सीसीटीवी लगे हैं। उनके दो चोर चोरी की घटना को अंजाम देते दिखाई दे रहे हैं।