शहर कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में चोरी का आरोपी व बरामद सामान।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
अधिवक्ता के घर में हुई चोरी का 24 घंटे में खुलासा
मुजफ्फरनगर। गांव सुजड़ू निवासी अधिवक्ता के घर में हुई चोरी का पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा कर आरोपी अब्दुल रहमान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए नकदी-जेवरात समेत अन्य कीमती सामान भी बरामद कर लिया गया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सुजड़ू के जहांगीर पट्टी निवासी अधिवक्ता अब्दुल माजिद के घर से तीन जून की देर रात चोरों ने 80 हजार की नकदी के साथ ही पुराने सिक्के, सोने-चांदी के जेवरात और अन्य सामान चोरी कर लिया था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। वहलना चौकी प्रभारी एसआई जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में मोहल्ला किदवईनगर निवासी अब्दुल रहमान को चार जून की रात चेकिंग के दौरान शहर के जामियानगर गेट के पास से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ में उसी ने पड़ोसी के घर से होते हुए अधिवक्ता अब्दुल माजिद के घर में घुसकर चोरी करने का खुलासा किया। इसके बाद आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए सभी 80 हजार रुपये नकद के साथ ही सोने-चांदी के जेवरात, पुराने सिक्के, मोबाइल व अन्य सामान बरामद कर लिया गया है। आरोपी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।