फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वैलरी शॉप में चोरी का नहीं हो सका खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वैलरी शॉप में चोरी का नहीं हो सका खुलासा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी के पीठ बाजार में ज्वैलरी शॉप में हुई चोरी दस दिन बाद भी अनसुलझी है। तमाम प्रयासों के बावजूद पुलिस बदमाशों का सुराग नहीं लगा पाई है। पुलिस की जांच अब जिले से बाहर के घुमंतू बदमाशों पर फोकस हो गई है, जिसके खुलासे के लिए दो टीमें गठित की गईं हैं।
नई मंडी थाना क्षेत्र के पीठ बाजार स्थित पंकज ज्वैलर्स शॉप में गत 24 अक्तूबर को शटर उखाड़कर लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ सर्राफ ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के दस दिन बाद भी पुलिस अब तक इस चोरी की वारदात का खुलासा नहीं कर पाई है। बदमाशों को चिह्नित करने के लिए पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले हैं, जिनमें तीन बदमाश चोरी को अंजाम देते हुए कैद मिले हैं। प्रथम दृष्टया जांच में तीनों बदमाश जिले से बाहर के घुमंतू जाति से होने की आशंका जताई जा रही है, जिसके चलते पुलिस की जांच अब जिले से बाहर फोकस हो गई है। बदमाशों की तलाश के लिए दो टीमों का भी गठन किया गया है, जो सभी संभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए मामले की जांच कर रही है। वहीं, थाना पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डकैती का भी एक आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर
नई मंडी थाना क्षेत्र में गऊशाला रोड स्थित गुड़ कारोबारी राहुल गोयल के यहां करीब डेढ़ माह पूर्व डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस इस वारदात का खुलासा कर चुकी है, लेकिन एक बदमाश अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। मेरठ निवासी जोजो की तलाश में टीम लगाई गई, लेकिन अब तक यह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें