छपार। गांव सिसौना में बृहस्पतिवार देर रात बेटी से प्रेम-प्रसंग के चलते युवक की हत्या करने के आरोपी पिता-पुत्र को पुलिस ने सिसौना रजबहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद कर उन्हेें जेल भेज दिया गया है।
छपार थाना क्षेत्र के गांव सिसौना निवासी राजन का काफी समय से पड़ोसी युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बृहस्पतिवार देर रात राजन प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था, जिसकी युवती के परिजनों ने मौके पर ही पकड़कर जमकर पिटाई करने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी थी। युवक के परिजनों ने मामले में आरोपी ईश्वर व उसके चार बेटों को नामजद करते हुए दो अज्ञात के खिलाफ भी हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर पवन शर्मा ने बताया कि राजन हत्याकांड में आरोपी ईश्वर व उसके बेटे देशराज को सिसोना रजबहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के पास से राजन की हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है।