रोहटा। गांव अरनावली में आयोजित मेले में मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु। आयोजक
गांव अरनावली में श्री जाहरवीर गोगा मेड़ी पर चल रहे मेले का आज होगा समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। गांव अरनावली स्थित प्राचीन श्री जाहरवीर गोगा मेड़ी पर चल रहे तीन दिवसीय मेले के दूसरे दिन मंगलवार को दुकानों की संख्या बढ़ने से मेले में रौनक बढ़ गई। आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मेले में पहुंचे और खरीदारी की। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रोहटा पुलिस टीम के साथ मेला परिसर का निरीक्षण किया।
मेला परिसर में दुकानदारों और श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर व्यवस्था संभाली। मेला आयोजक विश्वास सांगवान ने बताया कि बुधवार को मेले के अंतिम दिन मेला परिसर में कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों के पहलवान भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। कुश्ती प्रतियोगिता के बाद विजेता पहलवानों को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। इसके बाद श्री जाहरवीर गोगा मेड़ी की संध्या आरती के साथ तीन दिवसीय मेले का समापन होगा। मेले की व्यवस्थाओं में दीपक, सोनू, अंकित, हरि, गोपाल, अनुज, अमित, बबलू और कुलदीप समेत अन्य लोग का सहयोग रहा।