फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतौली में सड़क पर ही कूड़े के बीच बच्चे को दिया जन्म

विज्ञापन
खतौली जीटी रोड पर महिला ने बच्चे को दिया जन्म। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
खतौली में महिला ने सड़क पर नवजात को दिया जन्म
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। सिस्टम की नाकामी कहे या मजबूरी कि सड़क पर ही प्रसव कराने के लिए विवश होना पड़ रहा है। एक महिला ने शनिवार की रात के समय बच्चे को जीटी रोड पर कूड़े के समीप ही जन्म दे दिया। नवजात बच्चे सहित महिला को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

गांव शेखपुरा निवासी एक व्यक्ति अपने परिवार की महिला को प्रसव पीड़ा होने के कारण बाइक से चिकित्सक के यहां ले जा रहा था। जीटी रोड पर शनिवार की रात करीब 12 बजे मनीष हार्डवेयर के सामने महिला को अधिक प्रसव पीड़ा हुई, तो वही पर बैठ गई। अधिक पीड़ा होने पर पास ही अस्पताल में उपस्थित दो महिलाएं भी उसके समीप पहुंची। महिला ने कूडे़ के समीप ही एक बच्ची को जन्म दिया। इसी बीच पुलिस की गाड़ी भी पहुंच गई। पूरा मामला पता चलने पर पुलिस ने 102 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस चालक ने मामले की सूचना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी पर तैनात पूनम स्टाप नर्स अस्पताल के मुख्य द्वार पर पहुंच गई। महिला तथा नवजात बच्चे के आते ही उसे उपचार दिया गया। रात भर उपचार देने के बाद सकुशल घर भेज दिया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि रात में सड़क पर हुई महिला की डिलीवरी के बाद एंबुलेंस की सहायता से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। वहां पर उनका उपचार किया गया। जच्चा और बच्चा दोनों सही है। सुबह के समय उन्हें छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें