फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar Murder: एसएसओ की हत्या का खौफनाक राज, पत्नी ने ऐसे दिया था वारदात को अंजाम

Sat, 18 Jun 2022 10:43 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

बिजलीघर में तैनात एसएसओ की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतारा था।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद में शाहपुर क्षेत्र के गांव सोरम में बिजलीघर पर तैनात एसएसओ उपेंद्र की हत्या पत्नी और उसके प्रेमी के प्रेम संबंधों में बाधक बनने पर की गई थी। योजना बनाकर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल बरामद किया है। 

विज्ञापन


एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने गांव सोरम निवासी बिजलीघर पर तैनात एसएसओ उपेंद्र उर्फ कल्लू हत्याकांड का खुलासा कर बताया कि उपेंद्र उर्फ कल्लू की हत्या 10/11 जून की रात में अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियारों से गला रेतकर कर दी थी। घटना के संबंध में मृतक के भाई रविंद्र ने थाने पर अज्ञात में मुकदमा कायम कराया था। एसपी देहात ने बताया कि हत्याकांड के खुलासे के लिए कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। 

यह भी पढ़ें: UP Board 10th 12th Result: ये हैं हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के टॉपर्स, यहां देखें पश्चिमी यूपी के जिलों की लिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में सामने आया कि बुलंदशहर जनपद के थाना डिबाई के गांव करनवास निवासी सचिन गांव में ही एक किसान के यहां नौकरी करता है। उसका मृतक की पत्नी शिवानी से प्रेम संबंध है। उपेंद्र उर्फ कल्लू उनका विरोध करता था। आरोपी सचिन व मृतक की पत्नी ने अपने प्रेम संबंधों में बाधा बने उपेंद्र उर्फ कल्लू को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। 10 जून की रात जब मृतक खाना लेकर अपनी ड्यूटी पर पहुंचा तो आरोपी सचिन ने उस पर धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी और हत्या में प्रयुक्त ईंख काटने वाले दांव को गन्ने के खेत में छिपा दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल दांव बरामद किया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें