फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा अध्यक्ष की पत्नी ने किया गंगा पूजन

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर : शुकतीर्थ में गंगा पूजन के बाद सूर्य को जल देतीं लोकसभा अध्यक्ष ओमबिड़ला की धर्मपत्न? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मोरना (मुजफ्फरनगर)। तीर्थ नगरी शुकतीर्थ भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम में चल रही श्रीमद्भागवत कथा सुनने आईं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला की धर्मपत्नी डॉ. अमिता बिड़ला ने शुक्रवार को गंगा पूजन किया। वे अपना घर आश्रम में रह रहे बेसहारा लोगों से मिलने गईं।
विज्ञापन

डॉ. अमिता बिड़ला बृहस्पतिवार को भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम में पहुंची थीं। जहां पर उन्होंने अपने परिवार के साथ श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया। श्री शुकदेव मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की तथा प्राचीन अक्षय वटवृक्ष की परिक्रमा की। शुक्रवार सुबह डॉ. अमिता बिड़ला अपनी माता शांति देवी, बड़े भाई अनिल दीक्षित, अंकित दीक्षित के साथ गंगा घाट पर पहुंचीं तथा गंगा पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें